Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास के दौरान बीएलओ द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने और प्रपत्र अपलोड करने में आ रही नेटवर्क समस्याओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सभी दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

24 Nov 2025

पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास के दौरान बीएलओ द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने और प्रपत्र अपलोड करने में आ रही नेटवर्क समस्याओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सभी दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। आयोग के एक‌ अधिकारी के अनुसार इस बैठक में वेबसाइट के सर्वर संबंधी दिक्कतों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बीएलओ लगातार यह शिकायत कर रहे हैं कि एसआईआर के काम में अत्यधिक दबाव के बीच उन्हें ऑनलाइन सूचनाएं अपलोड करने में कठिनाई हो रही है।

कई इलाकों में उचित कनेक्टिविटी न मिलने से प्रपत्र अपलोड करने में देर लग रही है, जिसके कारण समय-सीमा को लेकर उन पर और अधिक दबाव बढ़ रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने का निर्णय लिया है। आयोग ने दूरसंचार कंपनियों को तलब कर नेटवर्क की गुणवत्ता, अपलोड स्पीड और सर्वर स्थिरता को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि एसआईआर के दौरान कार्यभार बढ़ने से बीएलओ के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। हाल ही में दो महिला बीएलओ ने कथित रूप से काम के दबाव में आत्महत्या कर ली, जबकि कई लोग प्रक्रिया के बीच बीमार पड़ गए। इन घटनाओं के बाद आयोग ने जिला प्रशासन को अगले सप्ताह से बीएलओ को बकाया पारिश्रमिक का भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया है ताकि उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव न बढ़े।

इधर, पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बीएलओ की समस्याओं की विस्तृत जांच करने और वेबसाइट की तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश मिले हैं। इसी के बाद सीईओ ने दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक बुलाने का निर्णय लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब
पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News